BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर के अमलेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : नीट विवाद पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का.. <<     KHABAR : रीना बोरासी का बड़ा दावा, दतिया उपचुनाव में.. <<     NEWS : 300वें त्रिशताब्दी वर्ष में गूंजा तेरापंथ.. <<     NEWS : सुनीता खाबिया तेरापंथ महिला मंडल की.. <<     KHABAR : राशन दुकान संचालक महिलाओं का कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में 50 करोड़ का सियासी बवाल,.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने शाजापुर में.. <<     KHABAR : फसल विविधीकरण बना समृद्धि का आधार, ड्रैगन.. <<     खंडवा से CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 82 लाख.. <<     KHABAR : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में.. <<     KHABAR : खरगोन में पुलिस पेंशनर्स संघ का नशा.. <<     KHABAR : खरगोन में किसान कांग्रेस ने राष्ट्रपति.. <<     KHABAR : आयुष्मान वय वंदना शिविर में 130 वृद्धजनों.. <<     KHABAR : शासकीय कर्तव्य निर्वहन के दौरान पटवारी.. <<     KHABAR : मुरैना में सनसनी, घर में अकेली महिला की.. <<     BIG NEWS : 5 मिनट में क्रेटा गायब, खाकी ने किया सेंसर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 1:36 pm
NEWS : राजस्थान विधानसभा में लहरा रही लाल डायरी में सरकार के कारनामे, दोहरे चरित्र वाली भ्रष्टाचारी सरकार की विदाई तय- जोशी, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट का समारोह पूर्वक पदभार ग्रहण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि विधानसभा में लहरा रही लाल डायरी आज काफी चर्चा में है, जिसमें कांग्रेस सरकार के काले कारनामे है। प्रदेशाध्यक्ष जोशी चित्तौड़गढ में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने पहुंचे। ओछड़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में नव नियुक्त अध्यक्ष का प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने विधि विधान से पदभार ग्रहण कराया।
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए जोशी ने कहा कि आज एक शंखनाद हो रहा है जहां से भाजपा को 2023 का विधानसभा चुनाव जिताने का संकल्प लेते है, चित्तौड़ की धरती वह धरती है, जहां जनसंघ के पहले सांसद 1952 में हुए। चित्तौड़ ने राजस्थान में जनसंघ का दीपक जलाया था। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है तो जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि जब स्वयं सीएम गहलोत ने कहा कि राजेंद्र गुढा ने हमारी कुर्सी बचाई है, फिर ऐसा क्या कारण है कि जिसने नारी सुरक्षा को लेकर इस सरकार को सही आईना दिखाया उसे ही हटा दिया और जिसने दुष्कर्म को लेकर कहा कि यह मर्दों का प्रदेश है, उसे गले लगा लिया। ऐसे बयानों से सरकार का दोहरा चरित्र दिखाई देता है। इस सरकार की विदाई तय है।
प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि पेपर लीक मामले में कटारा कहते है कि डेढ़ करोड़ रु देकर आरपीएससी का चेयरमैन बना हूं, आरपीएससी जैसी पवित्र संस्था में भी राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार फैला दिया। उन्होंने इस गूंगी बहरी सरकार को अब नहीं सहेगा राजस्थान, महिलाओं का अपमान नही सहेगा राजस्थान। उन्होंने एक अगस्त को जयपुर में महाघेराव में चित्तौड़ जिले से भी अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। 
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मिठुलाल जाट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ में उत्साह को देखते हुए पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाकर आगामी विधानसभा चुनाव और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी ही नहीं सबसे अनुशासित पार्टी है, ऐसे में पार्टी का जिलाध्यक्ष बनना गौरव की बात है। ऐसा करने वाली सिर्फ भाजपा ही हो सकती है जहां एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी जिलाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष जैसे पद बैठा दिया जाता है, यहां कार्यकर्ता की योग्यता को देखकर आंकलन करके आगे पहुंचाया जाता है। मोदी सरकार में किसानों का ध्यान रखकर केबिनेट की पहली बैठक में किसान सम्मान निधि योजना लागू की जाती है। पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने भी सम्बोधित किया।
समारोह के मंच पर ज़िला प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय, नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, जिला प्रमुख डाॅ सुरेश धाकड़, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, ललित ओस्तवाल, निवतर्मान जिलाध्यक्ष गौतम दक, कमलेश पुरोहित, बद्रीलाल जाट, सागर सोनी, अनिल सिसोदिया, श्रवण सिंह राव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE