BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 12:11 pm
BIG REPORT : शिक्षिका ने प्राचार्य पर लगाएं छेड़छाड़ के आरोप, बच्चों के स्कूल ड्रेस की राशि जमा कराने गई तो करदी ये हरकत, जानिए लिया है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर | जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकोड़ी में पदस्थ प्राचार्य पर एक शिक्षिका ने छेड़छाड़ के आरोप लगाएं। सुन्दरसी पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।

 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकोड़ी में प्राचार्य के पद पर पदस्थ धीरज चौहान पर विगत दिनों  स्कूल में ड्रेस बेचने के आरोप लगे थे। ड्रेस बेचने के मामले में स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने जमकर हंगामा भी किया था। उक्त मामले में कलेक्टर ने प्राचार्य के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। स्कूल में ड्रेस बेचने के मामले को शिक्षा विभाग दबाने में लगा हुआ था और उक्त प्राचार्य के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके पहले ही वहां पदस्थ शिक्षिका ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया। 

ड्रेस के रुपए जमा करने गई तब प्राचार्य ने की हरकत

सुन्दरसी थाना प्रभारी रतनसिंह परमार ने बताया स्कूल की शिक्षिका ने प्राचार्य पर आरोप लगाया 06 जुलाई को स्कूल में बच्चों से ड्रेस के लिए ली गई राशि को देने के लिए प्राचार्य कक्ष में गई तो उन्होंने मेरे साथ छेड़छाड़ की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मैंने प्राचार्य से कहा आपके खिलाफ शिकायत करूंगी तो उन्होंने मुझे धमकी दी तेरी सी आर खराब कर दूंगा,किसी को मत बताना। मेरे पति बाहर सरकारी नौकरी में हैं,घर आने पर पूरा मामला बताया। इस कारण पुलिस में शिकायत देर से की। सुन्दरसी पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ धारा 354,354 घ और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE