BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 12:33 pm
BIG NEWS : गरोठ रेल्वे स्टेशन और सफ़ेद रंग की बोलेरो, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही मौके पर दी दबिश तो हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए विमल गुटके के बेग में क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर     

Share On:-

गरोठ। अवैध मादक पदार्थो के रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ के कुशल निर्देशन में गरोठ पुलिस को सफलता मिली है। 
थाना गरोठ पर मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी गरोठ कमलेश सिंगार द्वारा क्षेत्र मे मुखबिर तंत्र मजबुत कर कार्यवाही हेतु टीम का गठन किया गया। 
लक्ष्मीलाल जोशी के द्वारा मुखबीर ने सूचना पर थाने से हमराही फोर्स के साथ गरोठ रेल्वे स्टेशन के बाहर दबिश दी गई। इस दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो का चालक बोलेरो लेकर भागा तथा स्टेशन के बाहर पिपल्या मोहम्मद रोड पर बैठे दो युवक खेतो/जंगलो तरफ भागे जिन्हे घेराबंदी कर पकडकर नाम पता पुछते दोनो युवको अपना नाम जसविंदरसिंह पिता महेद्रसिंह उम्र 28 साल निवासी घटियावली बोदला थाना अरनिवाला जिला फाजिलका पंजाब तथा दुसरे ने अपना नाम राजसिंह पिता खजानसिंह निवासी सदर का होना बताया। उपरोक्त दोनो व्यक्तियों के कब्जे विमल गुटके के कपडे की थैलियो में कुल 36 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 72000 रूपये का मिला तथा मौके पर ही उपरोक्त दोनो आरोपीयो से पूछते बताया कि नारायण पिता शंकरसिंह निवासी लालपुरा थाना शामगढ वाले ने दिया तथा वह स्वयं अपनी बोलेरो गाडी में बैठाकर गरोठ स्टेशन के पास लाकर छोड गया। अप.क्र. 309/23 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट की कायमी कर विवेचना मे लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी- 
1- जसविंदरसिंह पिता महेद्रसिंह उम्र 28 साल निवासी घटियावली बोदला थाना अरनिवाला जिला फाजिलका पंजाब।
2- राजसिंह पिता खजानसिंह निवासी घटियावली बोदला थाना अरनिवाला जिला फाजिलका पंजाब।      
फरार आरोपी- 
नारायणसिंह पिता शंकरसिंह निवासी लालपुरा थाना शामगढ जिला मंदसौर। 
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ, कासउनि लक्ष्मीलाल जोशी, का प्रआऱ 370 जगन्नाथ, आर 599 अनिल यादव, आर 810 पंकेश, आर 789 मनीष जाट, आर 664 निलेश चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE