BREAKING NEWS
KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 4:09 pm
NEWS : किसानों ने किया ऐलान, नहीं सहेगा राजस्थान, भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और कर्ज माफी को जुमला बताकर किसानों के साथ कुठाराघात बता जावाल में धरना प्रदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

जावाल। प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के आवाहन पर आयोजित विरोध और धरना प्रदर्शन आयोजन में पहुंचे किसानों ने राजस्थान में बैंकों का कर्ज नहीं चुका पाने वाले करीब बीस हजार किसानों की जमीन कुर्क करके कुठाराघात करने का आरोप लगाकर सरकार को फेल बताया और हुंकार भरके कहा कि किसानों ने ठाना है, कांग्रेस को सत्ता से हटाना है।

मंगलवार को जावाल कस्बे के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किसान मोर्चा के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम नहीं सहेगा राजस्थान को लेकर मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ के नेतृत्व में बारिश के मध्य पार्टी कार्यकर्ताओं सहित किसानों ने एकत्रित होकर राज्य गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, लुंबाराम चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिला उपाध्यक्ष दिलीपसिंह मांडानी, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, महामंत्री योगेंद्र गोयल, जयसिंह राव, नारायण देवासी, छगनलाल घांची, तुलसीराम पुरोहित सहित पार्टी वक्ताओ ने सरकार को फेलियर बताते हुए आरोपों की झड़ी लगाई।

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफी में धोखा दिया और 10 दिन में कर्ज माफी का वादा करके सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री गहलोत ने किसानों की जमीन कुर्क करके छलावा किया है। बताया कि फसल खराब होने पर मुआवजा नहीं देकर भगवान भरोसे छोड़ा वही 5 साल में किसानों को मिलने वाली बिजली के दाम दोगुने हुए हैं। भाजपा नेताओं ने प्रदेश का विकास अवरुद्ध करने का आरोप लगाकर कहां की अपराध व महिला उत्पीड़न मामलों में देश में नंबर एक राजस्थान सिरमौर बना। इस सरकार के साढ़े चार साल में यह सरकार रिश्वतखोरो पर मेहरबान रही और भ्रष्टाचार जमकर हुआ। कहा कि गहलोत सरकार ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खनन, बजरी, परीक्षा आयोजन जैसी तमाम योजनाओं में भारी घोटाला करके जनता को जर्जर व्यवस्थाओं में रहने को मजबूर किया है। जल जीवन मिशन केंद्र की योजना में भी राजस्थान में भारी भ्रष्टाचार होने के आरोपों के साथ कहा कि इसमें बीस हजार करोड़ का घोटाला उजागर हुआ है जो कि जनता के पैसों की लूट है। कार्यक्रम का संचालन हार्दिक देवासी ने किया।

रिमझिम बारिश के बीच किया प्रदर्शन-

जावाल के मुख्य चौराहे पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसानों के आक्रोश और नाराजगी को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस प्रदर्शन और धरना सभा के दौरान रिमझिम बारिश होती रही।

यह रहे उपस्थित-

किसान मोर्चा के विरोध प्रदर्शन में ओबीसी मोर्चा के अमराराम प्रजापत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह देलदर, लोकेश खंडेलवाल सिरोही, दीपेंद्रसिंह पीथापूरा, गंगासिंह राठौड़, विशनसिंह कैलाश नगर, नैनसिंह राजपुरोहित, अजीतसिंह निंबोड़ा, जयदीपसिंह पीथापुरा, शैतानसिंह, कानसिंह, प्रेमाराम, नाथूसिंह, महेंद्र पुरोहित, नरपतसिंह, परमवीरसिंह आढ़ा, महेंद्र माली, अरुण ओझा, कैलाश रावल, मोहनलाल पुरोहित, दिनेशसिंह जामोतरा, विजयसिंह, कछुआराम घांची,  तुलसीभाई बावली, मोतीराम प्रजापत, नरपतसिंह, गणेश पुरोहित, महेंद्र प्रजापत सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और किसान भाई मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE