BREAKING NEWS
BIG NEWS : 5 मिनट में क्रेटा गायब, खाकी ने किया सेंसर.. <<     NEWS : एआई के युग में भी गुरु क्यों हैं सबसे.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : मीणा समाज शक्ति संगठन का महासंकल्प, 5.. <<     KHABAR : गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: 2.81 लाख हस्ताक्षरों के साथ गूंजा गो सम्मान.. <<     माउंट आबू में मतदान जागरूकता अभियान,.. <<     BIG NEWS : 2.81 लाख हस्ताक्षरों की ताकत, गौ सम्मान की.. <<     BIG NEWS : खंडवा पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव,.. <<     मनासा में बारिश का इंतजार:किसान चिंतित, अच्छी.. <<     नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की बैठक.. <<     BIG NEWS : काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स दान,.. <<     NEWS : मतदान जागरूकता अभियान के तहत सेंट जोसेफ.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार- 2026.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही लोकतंत्र सेनानी योगीराज रंजन.. <<     KHABAR : अच्छी वर्षा की कामना को लेकर भाटखेड़ी में.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 6:11 pm
NEWS : मणिपुर घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का पैदल मार्च 26 को, राष्ट्रपति के नाम देंगे ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मणिपुर में महिलाओं, आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों के विरुद्ध बढ़ते अत्याचार को रोकने में भाजपा की कथित डबल इंजन सरकार की विफलताओ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मणिपुर की विभिन्न घटना पर मौन धारण करने को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के कार्यालय (राजीव गांधी भवन) से लेकर कलेक्ट्री चौराहे तक पैदल मार्च निकालकर भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, एवं राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। 
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता महेंद्र शर्मा ने बताया कि इस पैदल मार्च में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, शंकर लाल बैरवा, विधायक प्रत्याशी आनंदीराम खटीक शिरकत करेंगे एवं पीसीसी के पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठ एवं विभागों के पदाधिकारी, प्रधान, पूर्व प्रधान, चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रत्याशी, सरपंचगण, पार्षदगण, पंचायत अध्यक्ष एवं जिले के समस्त गणमान्य पदाधिकारी, कार्यकर्तागण आमंत्रित किये गए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE