BREAKING NEWS
KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 10:47 am
BIG NEWS : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष ने की बिहार व हरियाणा में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति, राष्ट्रीय अध्यक्ष पवार के नेतृत्व को मिल रहा है देशभर की पार्टियों का अपार समर्थन, पढ़े खबर

Share On:-

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत दादा पवार व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व को पूरे देश से लगातार पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है। 
आज राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने बिहार एवं हरियाणा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह जानकारी देते हुये राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय सचिव ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार में राहत क़ादरी व हरियाणा में विजय पाल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नव नियुक्त अध्यक्षों ने दिल्ली में प्रफुल्ल पटेल से भेंट कर पार्टी संगठन को मज़बूत करने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर प्रफुल्ल पटेल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने के लिये नव नियुक्त अध्यक्षों को सलाह देते हुए कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट कर पार्टी संगठन को मज़बूत करने के लिये काम करें, जिससे आमजन की मदद हो सके। उन्होंने आगे कहा कि शरद पवार के नेतृत्व में हमारी पार्टी ने देश में जो पहचान बनाई है आज हम सब की ज़िम्मेदारी है कि हम इसे अजीत पवार की अध्यक्षता में और आगे लेकर जाये। उन्होंने आगे कहा कि यह तब ही सम्भव होगा जब राकांपा से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति एकजुट होकर नये नेतृत्व के साथ काम करें। 
राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजमोहन ने जानकारी देते हुये बताया कि पूरे देश से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग अपने शपथ पत्र के माध्यम से समर्थन दे रहे हैं जो यह सिद्ध करता है कि पार्टी के नये नेतृत्व को नेताओं व कार्यकर्ताओं का भरपूर समर्थन है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE