BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 1:15 pm
BIG NEWS : मानसून गस्ती के दौरान बाणदा वन परिक्षेत्र में मिला मृत तेंदुआ, हत्या की पुष्टि के बाद एक्शन में आई खाकी, ये दो आरोपी चढ़े हत्थे, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। तहसील के रतनगढ़ वन परिक्षेत्र में बाणदा के पास मानसून गस्ती के दौरान वनकर्मियों को मृतावस्था एक तेंदुआ मिला, जिसकी जांच करते हत्या की पुष्टि के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मंगलवार देर रात करीब सवा 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व बाणदा सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी बापुलाल दायना जब टीम के साथ मानसून गस्त कर रहे थे, तब ही बाणदा परिक्षेत्र स्थित  नाइयों की डाबी के राजस्व परिक्षेत्र में नरसिंह माता मंदिर के पास ही कुएं की मुंडेर पर एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया।
मामले में तुरंत ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा निर्देशानुसार पोस्ट मार्टम के बाद जांच कराई गई तो तेंदुए की हत्या की पुष्टि हुई, बाद में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच का काम शुरू किया गया।
इस कार्य में साइबर क्राइम सेल और डॉग स्क्वायड की सहायता लेते हुए 72 घंटो की मशक्कत  के बाद ग्राम हाथीपुरा निवासी मदन पिता जोधा भील, एवम छीतर पिता देवीलाल भील को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद जब उन्होंने तेंदुए की हत्या का जुर्म कबूल किया तो उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मंगलवार शाम उन्हे जेल भेज दिया गया।
इस मिशन में वन मंडलाधिकारी शिवकरण अटौडे, उपवन मंडलाधिकारी दशरथ अखण्ड, रतनगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रताप लाल गहलोत,जावद वन परिक्षेत्र अधिकारी विपुल प्रभात कोरिया, कार्यवाहक वनपाल राजेंद्र तुगनावत, हरिप्रसाद वनरक्षक मदन धनगर, निरंजन पाराशर, नयन मालवीय, भूपेंद्र बैरागी, सदा शिव, अमित जैन एवं सुरक्षा श्रमिक घीसालाल, रमेश, जमनालाल ओमप्रकाश, वाहन चालक बालकिशन का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE