BREAKING NEWS
खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<     खातेगांव TI की शहादत का होगा हिसाब! 5 जिलों में.. <<     TI दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में सरकार!.. <<     KHABAR : राधादेवी रामचंद्र मंगल कॉलेज के फार्मेसी.. <<     KHABAR : कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती,.. <<     KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन.. <<     HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<     KHABAR : नेपा लिमिटेड में प्रतियोगिताओं के विजेता.. <<     BIG UPDATE: वोट बचाने की लड़ाई में नीमच कांग्रेस की.. <<     KHABAR : उज्जैन में छात्रावास की बाहरी आवाजाही से.. <<     VIDEO NEWS: नीमच मंडी में लहसुन के भाव का ऐसा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 7:44 pm
BIG NEWS : राजस्थान की बेगूं थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही खाकी को लगी भनक तो कर दी घेराबंदी, जब लोडिंग वाहन को रोककर ली तलाशी तो उड़ गए अधिकारियों के होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के बेगूं थाना पुलिस ने बुधवार को नाकाबंदी के दौरान एक टैम्पो में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 44 किलो 330 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर भीलवाड़ा जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टैम्पो की एस्कोर्टिंग कर रही बाईक सवार को भी नामजद किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि एएसपी रावतभाटा सुभाष चन्द्र मिश्रा व डीएसपी बेगूं झाबरमल यादव के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बुधवार को थानाधिकारी बेगूं अनुपम मिश्रा आर.पी.एस. (प्रो.) मय पुलिस जाप्ता हमेर लाल उ.नि., हैड कानि. महेन्द्र सिंह, कानि. मुखराम, श्रीभान, मुकेष व फोरू लाल के साथ चरछा नाका पर पहुॅच नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान कनेरा की तरफ से एक मोटरसाईकिल व उसके पिछे पिछे टैम्पो आता दिखाया दिया। मोटरसाईकिल चालक पुलिस जाप्ता को नाकाबंदी करता देख मोटरसाईकिल को पुनः कनेरा की तरफ घुमा कर भाग गया। टैम्पो से चालक व उसका साथी भी टैम्पो से उतर कर भागने लगे जिनको घेरा देकर पकडा। टैम्पो में संदिग्ध माल होने की संभावना को देखते हुए नियमानुसार तलाशी ली गई तो टैम्पो के अन्दर दो कपडे के बोरो मे अवैध अफीम डोडाचुरा 44 किलो 330 ग्राम होना पाया गया। अवैध अफीम डोडाचुरा व टैम्पो, मोबाईल को जब्त कर दोनों आरोपियों भीलवाड़ा जिले के महुवा थाना माडलगढ निवासी 20 वर्षीय चिराग टेलर पुत्र शिव कुमार व 19 वर्षीय दीपक पुत्र शंकर लाल गोस्वामी को गिरफ्तार किया है।

चिराग टेलर व दीपक गोस्वामी से बाइक सवार का नाम पता पूछा तो हर दोनो ने उसका नाम दिलखुश वैष्णव निवासी महुआ होना बताया। जब्त शुदा अवैध अफीम डोडाचुरा की खरीद एवं आपूर्ति के संबंध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE