शिवपुरी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पोहरी क्षेत्र के धनीराम धाकड़ ने शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र चौधरी से सहायता राशि की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर 2022 को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीता छोड़ने आये थे तब कराहल के कार्यक्रम स्थल पर प्याऊ का मंच टूटने से मेरे दोनों पैर टूट गए थे। लेकिन मुझे आज दिनांक तक कोई भी सहायता राशि नहीं मिली तभी से मैं अपने पैरों पर भी नहीं चल पा रहा हूं।
आज में कलेक्टर के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचा हूं। मेरी मांग है कि मुझे सहायता राशि दी जाए साथ ही मेरा विकलांगता का सर्टिफिकेट बनाया जाए।