BREAKING NEWS
रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<     NEWS : चित्तौड़ दुर्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर.. <<     NEWS : केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब नीमच में दानवीरों का सम्मान,.. <<     KHABAR : ग्राम धेनुका में चल रही भागवत महारानी कथा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस के आरोपों पर विधायक मारु का.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महासंयोग, नर्मदापुरम.. <<     BIG REPORT : रतलाम पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2023, 6:30 pm
NEWS : पारम्परिक रूप से मनाया विश्व आदिवासी दिवस, राणा पूंजा भील समाज विकास समिति के तत्वावधान में निकाली रैली, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राणा पूंजा भील समाज विकास समिति चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में बुधवार को विश्व आदिवासी धूमधाम से मनाया गया। तहसील अध्यक्ष बाबूलाल भड़किया ने बताया कि प्रातः जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाजजन मांदल, थाली, ढोल-थाली, तीर-कमान आदि पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ पारम्परिक वेशभूषा में नाचते-गाते, नारे लगाते गोराबादल स्टेडियम में एकत्रित हुए जहाँ से जुलूस के रूप में गोल प्याऊ, सुभाष चौक, पुरानी पुलिया, कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम पहुँचे जहाँ बालिकाओं द्वारा पारम्परिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष जमनालाल आमोलिया ने दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल भील आकोड़िया ने समाज के बच्चों केा शिक्षा से जोड़ने, सामाजिक एकता बनाये रखने तथा अपने हक, अधिकार के बारे में जागरूक होने की बात कही। जिला संरक्षक शंकरलाल ओछड़ी ने गरीब परिवार के छात्र-छात्राओं को पढ़ने हेतु आर्थिक सहयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम में सुनील चौहान निम्बाहेड़ा, एससी एसटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमल मीणा, दिनेश नगावली, मदन अनोपपुरा, नारायण खारा आदि ने भी सम्बोधित किया।

 

इस अवसर पर उपाध्यक्ष खेमराज भटकोटड़ी, कोषाध्यक्ष रमेशचन्द्र जित्यास, नगर अध्यक्ष शम्भूलाल सेगवा, धन्नालाल बोबला, माधवलाल कपासन, नाथूलाल कपासन, प्रेमशंकर पहुंना, मुकेश आजोलिया का खेड़ा, दामजी रावतभाटा आदि उपस्थित रहे। संचालन नारायण नगावली, श्यामलाल ओछड़ी ने किया। अंत में आभार बाबूलाल भड़किया ने जताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE