BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2023, 2:53 pm
BIG NEWS : 29 वर्षो से हत्या के मामले में फरार 10 हजार के ईनामी बदमाश को भेसोदामंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना के बाद बदमाश नाम बदलकर इंदौर में कर रहा था मादक पदार्थ की तस्करी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के द्वारा जिले मे लंबे समय से फरार  ईनामी वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके प्रभावी क्रियानवयन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसोर गौतम सोलंकी एवं एसडीओपी गरोठ राजाराम धाकड के द्वारा टीमे बनाकर मार्गदर्शन दिया जा रहा हैं।जिसके फलस्वरुप भानपुरा थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के नेतृत्व में भेसोदा मंडी चोकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय को हत्या के मामले में 29 वर्षो से फरार चल रहें 10 हजार के ईनामी आरोपी उदयसिंह उर्फ उदा उर्फ पप्पु पिता अनुपसिंह उर्फ गुलाबसिंह राजपुत उम्र 55 साल निवासी मालीपुरा भेसोदामंडी को गिरफ्तार करने में महत्वपुर्ण सफलता मिली हैं।   
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 जुलाई 1994 को रामुलाल पिता हजारीलाल माली उम्र 25 साल निवासी रेल्वे कालोनी भेसोदामंडी ने रिपोर्ट किया कि उस पर उदा पिता अनुपसिंह निवासी मालीपुरा, राजु पिता अनुपसिंह निवासी मालीपुरा तथा रोशन पिता सिराज मोहमम्द मुसलमान निवासी भवानीमंडी ने चाकु से हमला कर दिया था जिसकी रिपोर्ट पर थाना भानपुरा पर अपराध क्र 153/1994 धारा 307, 34 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया। ईलाज के दौरान घायल रामुलाल माली की कोटा में मृत्यु हो गई। जिससे प्रकरण में धारा 302 भादवि का ईजाफा किया गया था। प्रकरण में आरोपी रोशन पिता सिराज मोहमम्द मुसलमान निवासी भवानीमंडी को गिरफ्तार किया जा चुका था तथा घटना के बाद से ही उदा पिता अनुपसिंह निवासी मालीपुरा तथा उसका भाई राजु पिता अनुपसिंह निवासी मालीपुरा फरार हो गये थे जिनकी गिरफ्तारी के काफी प्रयास किये गये, प्रकरण का आरोपी उदय सिंह उर्फ उदा फरारी काटने इंदौर चला गया तथा नाम बदलकर पप्पु के नाम से इंदौर में रहने लगा फरारी के दोरान आरोपी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करता था वर्ष 1997 में आरोपी उदय सिंह उर्फ उदा को थाना हीरानगर इंदौर में एनडीपीएस के प्रकरण में गिरफ्तार किया था।
गंभीर अपराधो में लंबे समय से फरार उद्घोषित आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन करते हुए भेसोदामंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय की टीम के द्वारा आरोपी उदयसिंह उर्फ उदा उर्फ पप्पु पिता अनुपसिंह उर्फ गुलाबसिंह राजपुत उम्र 55 साल निवासी मालीपुरा भेसोदामंडी थाना भानपुरा जिला मंदसौर को गोरीनगर इंदौर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मंदसौर हेतु 10,000 रुपये के ईनाम की उद्घोषणा जारी की गई थी।       
पुलिस टीम- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक कमलेश प्रजापति, उनि कपिल सोराष्ट्रीय चोकी प्रभारी भेसोदामंडी, सउनि बाबुलाल डामोर, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी साइबर सेल, आर 316 परिमाल सिंह का योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE