मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा भडकेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी की घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये निर्देशित किया गया। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर गौतम सौलंकी एवं एसडीओपी सीतामउ निकितासिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सुवासरा उनि शिवांशु मालवीय ने थाना स्तर पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये प्रथक प्रथक टीमें गठित कर प्रकरण से संबंधित एक एक कडी जोड़ना प्रारंभ किया। सुवासरा पुलिस टीम के व्दारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी डुंगरसिंह पिता बालुसिंह गुर्जर निवासी धानडी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण के आरोपी डुंगरसिंह से पुछताछ की गई जिसमे आरोपी ने पुछताछ पर बताया कि उसने तथा उसके साथी जीवन पिता भगवान गिरी निवासी धानडी ने दो तीन महिने पहले भडकेश्वर महादेव मंदिर में रखी दानपेटी से रुपये चोरी किये थे और दिनांक 01 सितम्बर 23 को रात 01 बजे करीबन अकेला भडकेश्वर महादेव मंदिर के आंगन में रखी दानपेटी को चुराकर अपनी कार में रखकर अपने घर ले गया और दानपेटी को तोडकर दानपेटी से कुल 7825 रुपये निकालकर घर में छुपा दिये और दानपेटी को 8 लेन पर फेंक दी। आरोपी से चोरी की गयी दानपेटी, राशि 7825 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त टाटा कम्पनी की इण्डिगो कार क्रमांक एमपी 04 सीएफ 7151 जप्त की गयी तथा थाने के अन्य अपराध क्रमांक 125/23 धारा 379 भादवि मे भी आरोपी से पूछताछ आरोपी ने अपने साथी जीवन गिरी के साथ मिलकर 2-3 महिने पूर्व दानपेटी से रुपये चोरी करना बताया गया जो आरोपी डुंगरसिंह पिता बालुसिंह गुर्जर निवासी धानडी के कब्जे से 16740 रुपये जप्त किये गये तथा आरोपी जीवन पिता भगवान गिरी निवासी धानडी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10480 रुपये नगदी जप्त किये गये।
उक्त कार्यवाई में उनि शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी सुवासरा एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।