मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे फरार स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके पालन में दिनांक 02 सितम्बर 2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सौलंकी के नेतृत्व में एसडीओपी ग्रामीण मंदसौर किर्ती बघेल, थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक दिनेश प्रजापति एवं टीम को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस थाना नाहरगढ द्वारा कार्यवाही करते हुऐ थाना नाहरगढ के अपराध क्रमांक 70/18 धारा 8/15.25 एनडीपीएस एक्ट में 05 साल पुराने अपराध में फरार वारंटी कचरुलाल पिता देवाजी लोधा उम्र 35 साल निवास नीम चौक डग जिला झालावाड राजस्थान को डग राजस्थान से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
सराहनीय कार्य- निरीक्षक दिनेश प्रजापति, सउनि कन्हैयालाल यादव, प्रआर 290 जितेन्द्र सिह, आर 705 लखन धनगर, आर 345 पप्पुलाल डांगी, आर 143 गोविन्द थापा।