BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2023, 3:35 pm
KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में वित्तीय जागरूकता पर सेमिनार संपन्न, बचत और निवेश की छात्राओं को दी जानकारी, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में वित्तीय जागरूकता विषय पर एक सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 
विषय के मुख्य वक्ता एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी नीमच के ब्रांच मैनेजर धर्मेंद्र सांखला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बचत को सही जगह पर निवेश करके अपने जीवन एवं परिवार की सुरक्षा पर ध्यान देना अति आवश्यक है। देश की आर्थिक प्रगति के लिए प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य बीमा एवं जीवन बीमा होना ही चाहिए। किसी भी फ्रॉड या अवैध कंपनी के चक्कर में नहीं पड़ते हुए आईआरडीए द्वारा विनियमित कंपनी से ही सारी शर्तें समझने के बाद ही बीमा लेना चाहिए।
अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ पी सी रांका ने विषय का प्रतिपादन करते हुए कहा कि बचत के सही ढंग एवं तरीकों से उपयोग को समझने की क्षमता ही वित्तीय जागरूकता है। बैंकिंग एवं वित्त से संबंधित सामान्य जानकारी होना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। जो लोग मेहनत, समय एवं ज्ञान के साथ अपने धन का समझदारी से सही योजनाओं में योजनाबद्ध निवेश करते हैं, वे ही भविष्य में स्वयं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सक्षम होते हैं।
वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ बीना चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि परिवार की वित्तीय सुरक्षा के लिए तथा वित्तीय फ्राड से बचाव हेतु वित्तीय जागरूकता पर सेमिनार में चर्चा होना बहुत ही आवश्यक है। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के डिप्टी मैनेजर टीना गुप्ता, वित्तीय सलाहकार अमन चौहान एवं विकास अधिकारी जूली यादव ने विभिन्न प्रकार की बीमा योजनाओं के बारे में अवगत कराया। सेमिनार में महाविद्यालयीन स्टाफ के साथ साथ बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी। सेमिनार में छात्राओं ने अनेक प्रश्न किए, जिनका समाधान वक्ताओं द्वारा किया गया।‌ कार्यक्रम का संचालन डॉ पी सी रांका ने किया तथा आभार कुमारी अंजली मूलचंदानी बीकॉम तृतीय वर्ष ने प्रस्तुत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE