विदिशा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव के मार्गदर्शन में विदिशा जिले की सभी विधानसभाओं में स्वीकृत गतिविधियां का क्रम जारी है। इसी क्रम में थर्ड जेंडर आइकॉन रत्ना के द्वारा विदिशा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कैंपेन में मतदाताओं को जागरुक किया गया। बासौदा विधानसभा में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर पहुंचकर महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ दीवार लेखन के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
शमशाबाद एसडीएम अजय प्रताप सिंह ने शमशाबाद विधानसभा के मतदान क्रमांक 24 खुसोर (पेरवासा) मजरा ग्राम में चौपाल पर ग्रामीणो से नवीन मतदताओं के नाम जुड़वाने एवं मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण भी किया गया है।