BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2023, 5:59 pm
REPORT : नौ सितम्बर की लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टमेनों का विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र के निर्देश पर एडीआर सेंटर भवन के सभागृह में विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टमेनों के साथ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकेश कुमार दांगी ने निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना, म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015, नालसा पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2018, नालसा लीगल सर्विसेस एक्ट, टेली लॉ, लोक अदालत एवं मीडिएशन, नालसा एवं सालसा की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य पोस्टमेनों को विधिक सेवा योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों से अवगत कराना है, क्योंकि पोस्टमेन घर-घर तक जाकर डाक वितरण करते है एवं उनके माध्यम से विधिक सेवा एवं कानूनी जागरूकता का व्यापक प्रचार-प्रसार संभव हो सकें। साथ ही 09 सितम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों का निपटारा करवाया जा सकता है, के सम्बंध में बताया गया। कार्यक्रम में सहायक उप अधीक्षक मुख्य डाक घर सीहोर सुनील सोलंकी एवं उप संभागीय अधीक्षक उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE