सीहोर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले की चारों विधानसभा में मतदाता जागरूकता प्रचार रथ भ्रमण कर रहा है। इस प्रचार रथ के माध्यम से मतदाताओं को ईवीएम के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है और मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रचार रथ के माध्यम ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के संबंध में नागरिकों को जानकारी दी जा रही है।
प्रचार रथ के माध्यम से 02 सितम्बर को निम्नागांव, सिंगपुर, सेमलपानी कदीम, खर्सानिया, पलासी कलांसहित अनेक गांवों में मतदाता जागरूक अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया।