नीमच। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा 21 सितम्बर 2023 को दोपहर 3 बजे सामुदायिक भवन (जाट रोड) रतनगढ में विभिन्न दस विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को लेपटाप वितरित करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सी.के. शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए शा.बा.उ.मा.विद्यालय रतनगढ, कन्या.उ.मा.विद्यालय रतनगढ, उ.मा.वि.जाट, राणावतखेडा, काकरिया तलाई, हाई स्कूल आलोरी, खेडा भनगोता, उमर, डोराई एवं हाई स्कूल बोरदिया के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का आगृह किया है।