देवास। आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पाद के विक्रय एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए देवास में मल्हार स्मृति मंदिर परिसर में विक्रय मेले का शुभारम्भ किया गया। ष्आजीविका उत्पाद विक्रय मेलेष् का आयोजन 22 सितंबर 2023 तक किया जा रहा हैं।
डीपीएम एनआरएलएम ने बताया कि मेले में कन्नौद से मिट्टी के बर्तन, टोंकखूर्द की चाय, राजोदा और बांगर से अचार, सोनकच्छ के पापड़, खातेगांव से वाशिंग पावडर, साबुन और एलईडी बल्ब वहीं खटांबा की सीरिज और गुर्जर बाप्चा से रेडिमेड वस्त्र, टोंकखूर्द से सुंदर चुडी़ और कंगन तो देवास और टोंक से हाथ की झाडू़, इसके साथ ही कपड़े के बैग, लेदर बैग, लेदर पर्स, बांस का सामान, आर्टीफिशियल ज्वेलरी, साफ्ट टाय आदि इस मेले में बिक्री के लिये उपलब्ध रहेंगे।
प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के विभिन्न प्रयास लगातार कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह अभिनव प्रयास देवास में पहली बार किया जा रहा है। महिलायें अपने स्तर पर विभिन्न उत्पाद तैयार करती हैं और आपस में ही उनकी खरीदी बिक्री करती हें, लेकिन इतना उनके लिये पर्याप्त नहीं है, ये सब हाथ से तैयार सामान है और आमजन को भी उनके सामान खरीद कर उन्हें सहयोग करना चाहिये। यह मेला भी इसी उद्देश्य के तहत आयोजित किया जा रहा है। अतरू सभी शहरवासी और आसपास के ग्राम की जनता इस मेले में आने का आव्हान करते हैं।
आजीविका मिशन के राज्य स्तर से लगातार प्राप्त सहयोग से जिले में स्व सहायता समूह की बहनों को विभिन्न उत्पाद तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनके व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जिले में व जिले के बाहर तथा राज्य के बाहर स्थानीय मेलों या हाट बाजारों में सामग्री विक्रय कर इनको सशक्त करने के प्रयास किये गये हैं। भविष्य में भी लगातार इस प्रकार से इन स्व सहायता समूहों को सहयोग किया जाता रहेगा।