BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2023, 7:46 pm
KHABAR : वर्षा उपरांत मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए सघन लार्वा सर्वे एवं फॉगिग का कार्य जारी, जन-जन को बता रहे सावधानी, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। वर्षा ऋतु के बाद सामान्यतः मच्छर जनित बीमारी जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुन्या इत्यादि के संभावित प्रसार की संभावना बनी हुई हैं। वाहक रोगों से बचाव एवं नियंत्रण हेतु झाबुआ शहर के वार्ड क्र. 13, माधुपुरा एवं किशनपुरी में सहायक मलेरिया अधिकारी किरण मंडलौई के निर्देशन में शहरी आशा मंजूला भाबोर, एएनएम पुष्पा भूरा एवं फील्ड वर्कर नारायण वसुनिया तथा रमेश भूरिया द्वारा वार्ड के प्रत्येक घरों में जाकर लार्वा सर्वे एवं फॉगिंग कार्य कर वाहक रोगों के प्रसार पर नियंत्रण की कार्यवाही की गई।

इसी तरह ब्लॉक रामा के ग्राम खरडु बड़ी एवं ब्लॉक पेटलावद के ग्राम अमरगढ़ में मलेरिया निरीक्षक कालिया भूरिया के सुपरवीजन में आशा एवं एएनएम के लार्वा सर्वे दल द्वारा ग्राम के रहवासियों के घरो में एक सप्ताह से अधिक भरे पानी के कंटेनरों एवं बर्तनों को खाली करवाया गया एवं पॉजीटीव पाये जाने पर कीटनाशक डाला गया, घर-घर जाकर घरों के आस-पास जमा पानी की निकासी, वर्षा उपरांत बने मच्छर प्रजनन स्थलों में कीटनाशक बीटीआई का घोल बनाकर मच्छर जनित परिस्थितियों को समाप्त किया गया।

वार्ड के रहवासियों को समझाईश दी कि अपने घरों में मच्छर जाली लगवाए, पूरी बांह के कपड़े पहने, रात एवं दिन में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, अपने घरों के आसपास जमा पानी को पाट दे या जला हुआ ऑयल डाल दे। घरों के पीने के पानी के कंटेनरों की नियमित साफ-सफाई रखी जाए। घरों के ऊपर अनुपयोगी टायर, गमलें, सीमेंट की नांद के पानी की निकासी की जाए। घर के किसी भी सदस्य को बुखार आने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या अस्पताल जाकर खून की जांच अवश्य कराए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE