विदिशा। जिला पंचायत के सभागार में आज जिला कृषि स्थायी समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभाग पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी, जिला विपणन, एमपी एग्रो आदि के अधिकारी सम्मिलित हुए।
कृषि स्थायी समिति के सभापति अन्नू धनराज सिंह दांगी की अध्यक्षता एवं समिति सदस्यों कमलाबाई कल्याण सिंह, रामकली बाई लाखन सिंह की उपस्थिति में उक्त आयोजित बैठक में उपसंचालक कृषि केएस खपेड़िया, उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ ओपी गौर, सहायक संचालक मत्स्य डॉ एसके दुबे, सहायक कृषि यंत्री पीएस शाक्य, सहायक संचालक उद्यानिकी एनएस तोमर, जिला विपणन अधिकारी केएस ठाकुर, प्रबंधक बीज निगम एनएस ठाकुर, एसडीओ सिंचाई विभाग महेन्द्र सिंह, सहायक संचालक कृषि महेन्द्र कुमार ठाकुर, एमपी एग्रो के ऋतुराज, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विदिशा आर के शर्मा, जिला सलाहकार डॉ डीके तिवारी मौजूद रहे।
उक्त बैठक में खरीफ रबी मौसम में फसलों की स्थिति, उर्वरक, सिचाईं एवं बीज, अन्य आदान सामग्री की उपलब्धता की चर्चा कर समीक्षा की गई। संचालित विभिन्न योजनाओं के आवंटन व्यय, उपार्जन की तैयारी, मत्स्य तालाब निर्माण प्रक्रिया, कस्टम हायरिंग सेन्टर, सिंचाई हेतु नेहरों की रिपेयरिंग, पशुओं के स्वास्थ्य सुधार हेतु उत्तम क्वालिटी की दवाईयों की उपलब्धता आदि पर चर्चा कर आवश्यक सलाह दी गई।