BREAKING NEWS
NEWS : बाल वैज्ञानिक कोई ऐसा काम करें, जिससे.. <<     BIG NEWS : राष्ट्र संत श्री कमल मुनि कमलेश का नाम.. <<     NEWS : थाने स्तर के टॉप 10 में चयनित अवैध अफीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भदेसर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की.. <<     NEWS : कलेक्टर राठौड़ ने किया तहसील कार्यालय.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रधान जिला न्‍यायाधीन ने जिला जेल का.. <<     KHABAR : जिला स्वास्थ्य विभाग ने राष्‍ट्रीय डेंगू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नल जल योजना की जानी हकीकत, जल निगम के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.. <<     KHABAR : कपास गोदाम में 18 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर जैन ने किया मतगणना केंद्र का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राजकुमार गोयल, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 1:23 pm
KHABAR : संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन, 18 गोल्ड सहित झटके कई पदक, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हुआ खिलाड़ियों का दल, पढ़े खबर 

Share On:-

सीधी। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने जानकारी देकार बताया है कि संचालक, खेल एवं युवा कल्याण म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार खेलो इण्डिया यूथ गेम्स-2022 की तर्ज पर माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के पालन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीधी द्वारा ‘‘खेलो एम.पी. यूथ गेम्स’’ का आयोजन किया जा रहा है। ‘‘खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2023’’ संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सीधी जिले के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत एवं दलीय विधा में 18 गोल्ड मेडल, 14 सिल्वर मेडल एवं 18 ब्रांज मेडल इस प्रकार कुल 50 मेडल अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है जिसमें जिले के सभी प्रशासकीय विभाग, खेल संघ, वरिष्ठ खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा एवं सभी इस उपलब्धि से गौरवान्वित है।

‘‘खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2023’’ राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं दिनांक 30 सितम्बर 2023 से 05 अक्टूबर 2023 तक प्रदेश के अलग-अलग शहरो में आयोजित की गई है जिसमें संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले व्यक्तिगत एवं दलीय विधा के खिलाड़ी भाग लेंगे।

अरविन्द श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी) सीधी द्वारा बताया गया कि 28.09.2023 को सीधी से कुश्ती के 03 खिलाड़ी चन्दा तिवारी 57 कि.ग्राा., सोहराबसिंह चौहान 71 कि.ग्रा., निखिल सिंह चौहान 60कि.ग्रा. वजन में अमित कुमार द्विवेदी ब्लाक समन्यक सिहावल के साथ ‘‘खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2023’’ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना किये गये एवं राज्य स्तर में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल अर्जित कर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाओं के साथ बधाईयॉं दी गई।

उल्लेखनीय है कि जिले में कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी) अरविन्द श्रीवास्तव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल , जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा के कुशल निर्देशन, मार्गदर्शन एवं सहयोग से ‘‘खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2023’’ के अंतर्गत सभी ब्लाक में ब्लाक स्तरीय चयन स्पर्धा दिनांक 15 सितम्बर से 19 सितम्बर 2023 तक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं दिनांक 22 सितम्बर 2023 से 23 सितम्बर 2023 तक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-01, छत्रसाल स्टेडियम एवं सामुदायिक भवन नगर पालिका सीधी के खेल मैदान में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबाल, जूडो, कबड्डी, खो-खो, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबिल-टेनिस, योगासन, व्हालीवाल एवं शतरंज खेल में सभी विकासखण्ड के लगभग 550 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की जिसमें चयन समिति के सदस्यों द्वारा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया।

इसके पूर्व खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 की टार्च रिले रैली दिनांक 22.09.2023 को कलेक्टर श्री मालवीय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय सीधी से रवाना किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, पुलिस प्रशासन, समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र, खेल संघ के पदाधिकारी, पत्रकार बंधु, गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में टार्च रिले रैली कलेक्ट्रेट चौराहा, अस्पताल तिराहा, गायत्री मंदिर रोड होते हुये शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-01 सीधी के खेल मैदान में समापन किया गया।

‘‘खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2023’’ संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 25 सितम्बर से 27 सितम्बर 2023 तक रीवा में आयोजित थी जिसमें सीधी जिले के चयनित 214 बालक-बालिका खिलाड़ियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा प्रतिदिन आयोजित खेलों में दल प्रभारी मानिन्द शेर अली खान जिला खेल प्रशिक्षक, आफिशियल जयबीर सिंह ब्लाक समन्वयक सीधी, अमित कुमार द्विवेदी ब्लाक समन्वयक सिहावल, कृष्णानन्द मिश्रा ब्लाक समन्वयक कुसमी, सरोज पटेल ब्लाक समन्वयक मझौली, ललिता साकेत ब्लाक समन्वयक रामपुर नैकिन, एवं विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी, खेल संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ भेजकर सम्मिलित कराया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE