BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 1:27 pm
REPORT : जिला जेल में पुस्तकालय की स्थापना के लिए कक्ष का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, जेल अधीक्षक चतुर्वेदी को पुस्तकालय स्थापना के लिए दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने आज औचक रूप से जिला जेल पहुंचकर यहां बंदियों की पढाई लिखाई के लिए स्थापित होने वाले पुस्तकालय के लिए कक्ष का अवलोकन किया। उन्होनें जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी को पुस्तकालय से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थांए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर प्रसाद ने अपने पिछले माह के जेल भ्रमण के दौरान जिला जेल में सजायाफ्ता और विचाराधीन बंदियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बंदियों को साक्षर करने का अभिनव नवाचार शुरू किया है। इसके सकारात्मक परिणाम भी दिखने लगे है। जहां हाल ही मे बीते रविवार को 27 निरक्षर कैदियों ने साक्षरता की दिशा मे अपना कदम बढाते हुए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 11 सजायाफ्ता एवं 16 विचाराधीन बंदी शामिल थे। जिला जेल में पुस्तकालय स्थापना के पीछे कलेक्टर प्रसाद की मंशा बंदियों को साक्षर कर उनके जीवन को शिक्षा के प्रकाश से आलोकित करना है। ताकि अपनी गल्तियों की वजह से जेल में रहने की दुश्वारियां झेल रहे बंदियों की जेल से बाहर आने के बाद जिंदगी सहज और सामान्य हो सके। जेल निरीक्षण के पूर्व कलेक्टर प्रसाद ने पीरबाबा स्थित आबकारी एवं वन नाका का निरीक्षण किया।

पीरबाबा में आबकारी एवं वन संयुक्त नाका का किया निरीक्षण- 
आगामी निर्वाचन के मद्देनजर अपेक्षाकृत संवेदनशील माने जाने वाले पीरबाबा स्थित आबकारी एवं वन संयुक्त नाका का निरीक्षण किया और उपस्थित अमले को चाक चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की हिदायत दी। इस दौरान वन एवं आबकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE