ग्वालियर। नगर परिषद पिछोर मैं आज करीब 35 लाख रुपए के सीसी रोड के भूमि पूजन विभिन्न वार्डों में किए गए वार्ड क्रमांक 7 मैं नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी राजेश पंडा के द्वारा 2 लाख रुपए के करीब सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया एवं वार्ड क्रमांक 15 में नगर परिषद उपाध्यक्ष इरफान खान एवं पार्षद रीना फिरोज खान के द्वारा करीब 4 लाख रुपए के भूमि पूजन किया गया वहीं वार्ड क्रमांक 14 में मालती रिंकल चौबे एवं वार्ड क्रमांक 13 में मुख्य बाजार की सीसी रोड का 10 लाख रुपए के भूमि पूजन नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी राजेश पंडा ,उपाध्यक्ष इरफान खान, पार्षद भगवान सिंह सेंगर, पार्षद खंडेराव कदम, पार्षद नवल भार्गव ,पार्षद मोहन बाबू पांडे, पार्षद अल्ताफ खान, शकील खान (मंत्री), फिरोज खान, पूर्व अध्यक्ष अलीशेर खान, एवं नगर परिषद इंजीनियर आशीष सुमन, एवं कर्मचारी राजकुमार यादव, मनोज शर्मा, आदि लोग भूमि पूजन में शामिल हुए इस मौके पर वार्ड वासी भारी संख्या में मौजूद रहे।