BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<     शहडोल में अवैध रेत परिवहन ने ली जान, तेज.. <<     KHABAR : 365 वर्षों की परंपरा के साथ सोनकच्छ में.. <<     KHABAR : ताजियों के जुलूस के साथ मुस्लिम समुदाय ने.. <<     REPORT : अब पुलिस भी रडार पर! एमपी में पहली बार गश्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम तुमड़िया और दो नाबालिग.. <<     BIG NEWS : एमपी में सुस्त हुई मानसून की चाल, 15 जिलों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने 36 घंटे में किया कोरियर ऑफिस में.. <<     KHABAR : शासकीय कार्य में बाधा एवं अवैध उत्खनन पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम केलुखेड़ा और सुबह का.. <<     KHABAR : खनियांधाना बस स्टैंड पर चला ‘ऑपरेशन सेफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 10:45 am
BIG REPORT : टाउन हॉल में हुआ भव्य लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम, नीमच शहर को मिली 41 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, नपाध्यक्ष व अन्य अतिथिगणों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा 6 अक्टूबर शुक्रवार को स्थानीय टाउनहॉल में भव्य लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, नपा उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल ने अन्य मंचासीन अतिथिगणों व उपस्थित नागरिकगणों तथा माताओ-बहनों की उपस्थिति में करीब 41 करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन किये। भूमिपूजन में 3 करोड़, 66 लाख के आउटडोर-इनडोर स्टेडियम व 31 करोड़, 23 लाख के सीएम राईज स्कूल सहित करीब 39 करोड़, 50 लाख के 28 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा नपा व आरईएस के करीब 1 करोड़, 64 लाख के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर 27 हितग्राहियों को मंच से अतिथिगणों द्वारा पट्टा वितरण भी किया गया। 
इस अवसर पर एसडीएम ममता खेड़े, सीएमओ महेन्द्र वशिष्ठ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष हेमन्त हरित, मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल, नपा सभापति वंदना खण्डेलवाल, छाया जायसवाल, कुसुम अशोक जोशी, अनेक पार्षदगण व अनेक गणमान्य नागरिक भी मंचासीन थे।
कार्यक्रम की शुरूआत अतिथिगणों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से की। तत्पश्चात् मुख्य नपा अधिकारी वशिष्ठ, सभापतिगण व पार्षदगणों ने अतिथिजनों का पुष्पाहार से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक परिहार ने कहा कि आज नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए करीब 3 करोड़, 66 लाख के इनडोर स्टेडियम व गरीब के बच्चोें को भी अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने 31 करोड़, 23 लाख के सीएम राईज स्कूल सहित शहर के विभिन्न वार्डों के विकास कार्य सहित करीब 41 करोड़ के भूमिपूजन व लोकार्पण किये जा रहे हैं। जिससे शहर विकास की नई इबारत लिखेगा। इस अवसर पर नपाध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता के सपनों को पूरा करना है। नीमच में विकास की अनन्त संभावनाएं हैं। हम विकास के माध्यम से जनता के स्वच्छ, सुन्दर व विकसित नीमच के सपनें को पूरा करेंगे। मात्र 1 वर्ष के कार्यकाल में हमने 19 करोड़ के विकास कार्यों को प्रारंभ करवाकर यह संदेश दे दिया है कि विकास का यह क्रम रूकने वाला नहीं हैं। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, हेमन्त हरित, एसडीएम ममता खेड़े ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नपा के स्वच्छता एम्बेसेडर विजय बाफना ने किया व आभार मुख्य नपा अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE