मंदसौर। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना मंदसौर शहर द्वारा बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिकाओ के आवेदन पत्र आंमत्रित किये गये थे। उक्त पदों की विभाग द्वारा अनन्तिम चयन सूची का प्रकाशन किया गया हैं। जारी अनन्तिम चयन सूची के विरूद्ध आपत्ति 14 अक्टूबर 2023 तक परियोजना कार्यालय मंदसौर शहर नागदा निवास नागदा गली स्टेशन रोड़ मंदसौर में (कार्यालय दिवस) में प्रस्तुत किये जा सकते हैं। दावे आपत्ति का निराकरण जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जायेगा। उक्त समय सीमा के पश्चात चयन संबंधी किसी भी प्रकार की आपत्ति मान्य नहीं की जायेगी।