देवास। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दुरस्थित विंध्याचल पर्वत श्रेणी में आने वाले नेवरी गांव में ऐतिहासिक मां लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर में नवरात्रि में लगी रहती है भक्तों की भीड़।यहा दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं बताया जाता है कि मां लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर का निर्माण सन 1914 में ग्वालियर राजघराने के जागीरदार चौधरी त्रांबक राव गोविंद राव द्वारा करवाया गया था कहा जाता है। मां लालबाई फूलबाई मंदिर में ग्रामीणों ने वर्ष 1990 में सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति आदर्श क्लब नेवरी के नाम से गठित की थी।तभी से परंपरा अनुसार प्रतिवर्ष नवदुर्गा उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है भक्तगण सुबह शाम दूर-दूर से मां के दरबार में अपना शीश झुकाने आते हैं शाम को प्रतिदिन नन्ही नन्ही बच्चियों द्वारा रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे जाते हैं,व प्रतिदिन महाआरती व महाप्रसाद वितरण की जाती है।