BREAKING NEWS
KHABAR :  19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा.. <<     NEWS : जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बने सेवा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप.. <<     BIG NEWS : अपराध की तैयारी या शौक? मंदसौर में मुखबिर.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मालवा के नीमच से उठी गोहत्या पर कठोर कानून.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे जयघोष, नीमच.. <<     NEWS : गुरबाणी, गुरमुखी और संस्कारों की शिक्षा.. <<     BIG NEWS : देश में बजा नीमच का डंका, अरबाज खान बने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के अरबाज ने जीता मिस्टर इंडिया ताज,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जमीन के लिए खून-खराबा, तीन फीट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से.. <<     सनावद के जिरावट में प्रेम प्रसंग से उपजा.. <<     KHABAR : महावीर पथ की नाली बनी नाला, गंदे पानी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेम संबंध विवाद में मारपीट, इलाज के.. <<     मनासा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनाव.. <<     उज्जैन के तराना में विश्व हिन्दू परिषद का तीन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2023, 10:16 am
KHABAR : दशहरा मैदान पर 111 फीट ऊंचा दशानन, छावनी में गिरगिट की तरह रंग बदलेगा; चिमनबाग में एक-एक सिर होगा अलग, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। आज विजया दशमी है। शहर में जगह-जगह बुराई के प्रतीक रावण का दहन होगा। इसमें सबसे बड़ा रावण दशहरा मैदान पर 111 फीट का बना है जिसका दहन शाम 7 बजे होगा। इसके साथ ही ढाई सौ फीट लम्बी लंका का भी दहन किया जाएगा। इसके अलावा चिमनबाग में 101 फीट का रावण, लक्ष्मीबाई नगर में 60 फीट, तिलक नगर में 51 फीट, उषा गंज में 51 फीट के रावण बनाए गए हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी रावण दहन होंगे।


दशहरा मैदान रावण दहन समिति के सत्यनारायण सलवाडिया ने बताया कि शाम 5.30 बजे महू नाका चौराहा से शोभा यात्रा निकलेगी तथा 7.30 बजे रावण का दहन किया जाएगा। कलाकार लक्की सलवाडिया, धर्म सिंह सिसोदिया, प्रवीण हरगांवकर,मनोज आर्या, लालू लाहोरिया द्वारा रावण के पुतले का निर्माण किया है। चिमनबाग रावण दहन समिति के अनिल यादव ने बताया कि इस बार 101 फीट का रावण बनाया गया है। इसके साथ ही ढाई सौ फीट लम्बी लंका भी बनाई गई है। खास बात यह कि इस बार दशानन का एक-एक सिर आतिशबाजी से अलग किया जाएगा। इस बार रावण की मुद्रा हाथ में गदा लिए हैं।


उषागंज, छावनी रावण दहन समिति के किशोर मीणा ने बताया कि इस बार यह 38वां आयोजन है। इसमें खास यह है कि रावण पटरी सिस्टम से आगे पीछे चलेगा और रामजी को ढूंढ़ेगा। लोगों के मनोरंजन के लिए इस बार रावण खुद आतिशबाजी करेगा। ऐसे ही बिजली सिस्टम के तहत वह बार-बार गिरगिट की तरह रंग बदलेगा। तिलक नगर रावण दहन समिति के मीत कश्यप ने बताया कि यह 62वां वर्ष है। इस बार 51 फीट रावण और 101 फीट लम्बी लंका बनाई गई है। कार्यक्रम संत समाज के आतिथ्य में होगा। वरिष्ठ नेता महेंद्र हार्डिया व सत्यनारायण पटेल, स्वप्निल कोठारी विशेष रूप से उपस्थित होंगे।


संस्था सूर्य मंच द्वारा श्रीकृष्ण टॉकीज के पास, एमजी रोड क्षेत्र में रावण दहन होगा। रात 8.30 बजे होने वाले रावण दहन का संस्था सोशल साइट एवं संस्था सूर्य मंच के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक सज्जन सिंह वर्मा होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन करेंगे। कार्यक्रम में श्री राम-लक्ष्मण, हनुमान जी का भ्रमण होगा। रावण दहन के बाद 151 किलो गिलकी के भजिए का प्रसाद के तौर पर वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश देने वाले पर्चों का वितरण वानर सेना द्वारा किया जाएगा


चॉइस ग्रुप धर्मिक सामाजिक सांस्कृतिक संगठन द्वारा नंदा नगर बीमा हॉस्पिटल के सामने यतिन्द्र वर्मा मित्र मंडल द्वारा 51 फिट ऊंचे रावण का दहन रात 9.30 बजे किया जाएगा। इस दौरान आतिशबाजी व संगीता निशा का आयोजन भी रखा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE