विदिशा। रबी सीजन में सिंचाई हेतु तीन बांधों से पानी पांच नबंवर को छोड़ा जाएगा। सोमवार को लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने नहरों की साफ-सफाई और मरम्मत संबंधी समुचित कार्य पांच नबंवर के पूर्व कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर भार्गव ने बताया कि पलेवा एवं एक सिंचाई के लिए दो बांध क्रमशः सम्राट अशोक सागर (हलाली), सगड़ मध्यम परियोजना से एवं पलेवा मात्र हेतु पानी संजय सागर बाह्य परियोजना से दिया जाएगा।