नीमच। जिले से सटे राजस्थान के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी धाम, केसूंदा में सोमवार को नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की धर्मपत्नी सुचित्रा परिहार ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
धाम पहुंचने पर मंदिर के पुजारी पंडित प्रदीप नागदा की धर्मपत्नी प्रतिभा नागदा ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान परिहार ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा धार्मिक परंपराओं के अनुसार दर्शन-पूजन किया।