बड़वानी। विजयदशमी के पावन पर्व पर परंपरा अनुसार पुलिस अधीक्षक, पुनीत गेहलोद द्वारा पुलिस लाईन बड़वानी में शस्त्रों,वाहनों एवं आधुनिकउपकरणो का विधि विधान पूर्वक शस्त्र पूजन किया कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ0 राहुल फटिंग भी उपस्थित रहे इसी दौरान बड़वानी जिले के समस्त थानों में भी शस्त्र पूजन किया गया विश्व शांति और संकट निवारण के लिए हवन कुंड में डाली आहुतियांस दशहरा का त्यौहार नैतिकता और मूल्यों के साथ सत्य व विजय की एक पहचान है शस्त्र पूजन के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने हर्ष फायर किया इस अवसर पर बड़वानी दिनेश चौहान, रक्षित निरीक्षक, चेतन बघेल, थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक बलदेव मुजाल्दा, एवं पुलिस लाइन के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण भी रहे उपस्थित।