शाजापुर में विजयदशमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन में शस्त्रों और वाहनों का विधि विधान से पूजन किया गया। परंपरागत तरीके से पुलिस लाईन में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें कलेक्टर किशोर कन्याल,पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल ने शस्त्र पूजन किया। पंडित ने विधि विधान के साथ कलेक्टर एवं एसपी से शस्त्रों की पूजा करवाई, इसके बाद हवन की शुरुआत हुई। जिसमें अंत में आहूति उपस्थित अधिकारियों एवं मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने दी। सभी ने आरती भी की। आरती के बाद कलेक्टर और एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायर भी किया। पुलिस लाइन में मौजूद सभी वाहनों की पूजा अर्चना भी की गई।