सतना। विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान राजनैतिक दलों द्वारा जिला स्तर पर अनुमति प्राप्त करने के लिये प्रस्तुत किये गये आवेदनों को स्वीकृत करने उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार ने सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी मुकेश निगम एवं आरएईओ भूपेंद्र बहादुर सिंह की ड्यूटी जिला निर्वाचन कार्यालय में लगाई है। नियुक्त अधिकारी जिला स्तरीय अनुमति जारी करने के लिये उत्तरदायी होंगे।