सतना। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये सतना और मैहर जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिये नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने कार्य 21 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है। नाम-निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर तक प्राप्त किये जायेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 24 अक्टूबर दशहरा (विजयादशमी), 28 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकी जयंती और 29 अक्टूबर को रविवार होने के कारण नाम-निर्देशन पत्र जमा नहीं होंगे।