BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2023, 7:15 pm
BIG NEWS : थाना जीआरपी, विदिशा को मिली बड़ी कामयाबी, करीब साढे 19 लाख कीमती सोना चांदी के जेवरात से भरे बैग समेत व्यक्ति को पकड़ा, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत विदिशा के रेलवे स्टेशन पर चल रही सघन जांच पड़ताल में करीबन साढे उन्नीस लाख रुपये के सोने एवं चांदी से बने जेवरातों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ने मे जीआरपी थाना विदिशा की टीम को कामयाबी मिली जीआरपी थाना विदिशा की टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर संदेहियों पर नजर रखी जा रही थी इसी दरमियान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर एक व्यक्ति को देखा गया जिसके पास काले रंग का बैग था। उक्त व्यक्ति से पूछताछ और उसके बैग की तलाशी लेने पर उसके बैग में से लगभग साढ़े उन्नीस लाख रुपए कीमती सोने और चांदी के जेवरात बरामद कर नियमानुसार कार्यवाही की गई है।
विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य मे आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचरण संहिता के पालन में मध्यप्रदेश राज्य में अवैध रुप से परिवहन किये जा रहे नगदी रुपये, मादक पदार्थ, सोने चांदी समेत अन्य कीमती धातु अथवा आभूषण, देशी-विदेशी शराब, मतदाताओं को प्रलोभित किये जाने के उद्देश्य से वितरित किये जाने वाले उपहार आदि के संबंध में जप्ती कार्यवाही हेतु जांच की जा रही है।
रेल पुलिस इकाई भोपाल के क्षैत्रान्तर्गत रेल्वे स्टेशन एवं ट्रेनो मे सघन चेकिंग हेतु पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल हितेश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल प्रदीप पटेल के कुशल मार्गदर्शन में थाना जीआरपी विदिशा थाना प्रभारी निरीक्षक बबीता कठेरिया द्वारा हमराह स्टाफ एवं एसएसटी टीम विदिशा जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ के द्वारा चैकिंग के दौरान रेल्वे स्टेशन विदिशा के प्लेटफार्म नम्बर 01 के ओवर ब्रिज के पास बने मुख्य प्रवेश द्वार पर एक व्यक्ति हाथ मे काला बैग जो देखने मे भारी लग रहा था को निकलते दिखा। व्यक्ति पर संदेह होने पर उक्त व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछा तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम कैलाश कुमार पिता स्वर्गीय अमृतलाल जैन उम्र 65 साल, निवासी माधवगंज बताया। उक्त व्यक्ति के पास पाए गए काले कलर के बैग की तलाशी लेते समय बैग के अन्दर डब्बो व पॉलीथिन के पैकेटो के अन्दर पीली धातु सोने जैसी एवं सफेद धातु चांदी जैसी के जेवर रखे होना पाया गया।
उक्त व्यक्ति से सोने व चांदी जैसी धातु के जेवरों के संबंध में पूछताछ करने पर सोने व चांदी के जेवरात होना बताया व बिल एवं दुकान के संबंध में पूछताछ पर कोई भी दुकान नहीं होना व कागजात बिल आदि पेश नहीं किये तथा उचित कारण नहीं बताया। उक्त व्यक्ति को विधानसभा निर्वाचन के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के बारे मे बताकर थाना लेकर आये। थाने में उक्त व्यक्ति के समक्ष सोने व चांदी के जेवरातों की तौल करायी गई जो सोने के जेवर बजनी 200 ग्राम कीमती 12 लाख 20 हजार एवं चांदी के जेवर बजनी 9 किलो 970 ग्राम कीमती 7 लाख 12 हजार 855 रुपये कुल कीमती 19 लाख 32 हजार 855 रुपए का होना पाया गया। जिसके संबंध मे आयकर विभाग जिला विदिशा को जानकारी दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE