राजगढ़। जिले के खिलचीपुर नगर में दशहरे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने गणवेश में घोष की धुन के साथ पथ संचलन निकाला। इस दौरान नगर में पंथ संचलन का सामाजिक संस्थाओं व दुकानदारों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया।
मंगलवार को खिलचीपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में गणवेशधारी 275 स्वयंसेवक बस स्टैंड पर स्थित गोपी गार्डन में एकत्र हुए। यहां से विजय दशमी के मौके पर खाकी पैंट, काली टोपी व सफेद शर्ट हाथों में लाठी लिए गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने घोष की धुन के साथ नगर में पथ संचलन शुरू किया।
पथ संचलन बस स्टैंड से झालावाड़ नाका,तोपखाना गेट,सुभाष चौक, सर्राफा बाजार, पिपली बाजार, पटवा बाजार और इमली स्टैंड होते हुए वापस बस स्टैंड पर स्थित गोपी गार्डन में समाप्त हुआ