बड़वानी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग ने विधानसभा सेंधवा के बीएलओ सहायक शिक्षक ज्ञानसिंग चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन काल में मुख्यालय उपखण्ड कार्यालय पानसेमल नियत किया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार बीएलओ ज्ञानसिंग चौहान के विधानसभा सेंधवा के मतदान केन्द्र क्रमांक 17 बड़गावं (हर्षनगर) में दिव्यांग मतदाता 20 तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के कुल 5 मतदाता दर्ज होने के बाद भी उनके द्वारा कोई भी विकलांग मतदाता नहीं होने की जानकारी दी गई। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन्हे निलंबित किया गया है।