BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2023, 8:19 pm
KHABAR : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 1071 ग्रामों में एक ही समय में एक साथ चलाया गया जनजागरूकता महाअभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह के निर्देश पर जिलेभर में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। मतदाता जागरूकता महा अभियान के तहत जिले के 1071 ग्रामों में 20 हजार से अधिक लोगो ने एक साथ एक ही समय पर व्यापक जनजागरूकता महाअभियान ग्रामीण स्तर पर संचालित किया गया। इस दौरान पोस्टर निर्माण कर जागरूकता नारे लेखन किया गया। इसके साथ ही अधिक से अधिक  मतदान के लिए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई एवं रैली निकालकर आम लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
स्वीप गतिविधियों को जिलेभर में संचालित करने के लिए सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता द्वारा सभी विभागों के जिला अधिकारियों से समन्वय कर मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी रूप से चलाया जा रहा  है। मतदाता जागरूकता महाअभियान में जिले की समस्त आशा कार्यकर्ता, आशा पर्यवेक्षक तथा ग्राम सभा स्वस्थ ग्राम तदर्थ समिति के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिको ने हिस्सा लिया और मतदाताओं से शत-प्रतिशत तथा निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान बच्चों में भी जागरूकता रैली को लेकर काफी उत्साह नजर आया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई और मतदाताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, किशोर, तथा पुरूष एवं गणमान्य नागरिक समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर शपथ में कहा गया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, जाति, समुदाय, भाषा, अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों हर बूथ पर में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग करेंगे और आम मतदाताओं को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE