इन्दौर। विधानसभा निर्वाचन हेतु बेहतर समन्वय के लिए सेक्टर अधिकारियों और सेक्टर पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक रिटर्निंग ऑफ़िसर के स्तर से गई। सेक्टर अधिकारियों और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अवगत कराया गया कि वे सुव्यवस्थित तथा शांतिपूर्ण मतदान के लिये सभी संभव प्रयास करें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नियम और निर्देशों का पालन कराया जाये। साथ ही आदर्श आचरण संहिता के प्रावधानों का भी अनिवार्य रूप से पालन करायें। मतदान दिवस में उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों से भी अवगत कराया जा रहा है।