बड़वानी। बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य कि विजय का पर्व विजयादशमी बड़वानी के कुंदन नगर में मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया कालोनी के मैदान पर रावण का प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया। रावण के पुतले के साथ एक सन्देश लिख कर बच्चोंने मतदाता जागरूकता का दिया संदेश दशहरे में बड़वानी में विभिन्न जगह पर रावण दहन किया गया बड़वानी के कुंदन नगर में रावण का पुतला दहन देखने के लिए लोगों की काफी तादाद में भीड़ मौजूद रही। व बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे रावण दहन देखने आए यह आयोजन परंपरागत तरीके से शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया बता दे की रावण का पुतला लगभग 22 फिट का बनया गया इसमें एक विशेष बात यह थी की यह पुतला 8से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा तैयार किया गया छोटे छोटे बच्चों ने श्री राम, लक्ष्मण व हनुमान का किरदार निभाया व रावण के अहंकार रुपी पुतले का दहन किया।