मुरैना। जिले की सुमावली विधानसभा का कांग्रेस को टिकट बदलने की खबर पर क्षत्रिय समाज व अन्य समाज भी कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिकरवार के समर्थन में आ गया कुछ ही दिन पहले कांग्रेस पार्टी के द्वारा कुलदीप सिकरवार को सुमावली विधानसभा सभा से उम्मीदवार घोषित किया था जिससे नाराज होकर वर्तमान विधायक अजब सिंह कुशवाहा ने बीएसपी का दामन थाम लिया इसको लेकर सुमावली विधानसभा के टिकट को बदलने की खबरें सोशल मीडिया पर प्रकाशित होने लगी, टिकट बदलने की खबर सुनकर सुमावली विधानसभा के अन्य समाजों के लोग भी हजारों की संख्या में एकत्रित होकर कुलदीप सिकरवार के समर्थन में आ गए क्षत्रिय समाज ने कहा कि अगर टिकट को बदल कर किसी अन्य को प्रत्याशी घोषित किया जाता है तो यह क्षत्रीय समाज के सम्मान एवं भावनाओ को आहत करने वाला फैसला होगा! इसे क्षेत्रीय समाज किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं कर पाएगा इसका प्रभाव मुरैना विधानसभा की सभी 6 सीटो पर भी पड़ेगा। कहां के कांग्रेस का प्रत्याशी हमारे किसी भी गांवों में प्रचार के लिए नहीं जा पाएगा उसे गांव के बाहर ही रोक दिया जाएगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के यहां पर क्षत्रिय समाज के द्वारा कुलदीप सिकरवार के समर्थन में ईमेल भी किया गया उन्होंने कहा कि हम अनुरोध करते है कि ऐसा कोई फैसला न लिया जाए जिससे हमें कांग्रेस पार्टी के विरुध्द मतदान करने के लिए विवश होना पड़े।