भिंड। लहार नगर में आयोजित होने वाली आदर्श रामलीला मंचन कार्यक्रम भाटनताल पर किया गया। यहां राम-रावण युद्ध की लीला के साथ रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ये धार्मिक व सामाजिक आयोजन के अंतिम दिन बीजेपी के रंग में रंग दिया गया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर बीजेपी प्रत्याशी अम्बरीष शर्मा उर्फ गुड्डू को मुख्य अतिथि के तौर पर रहे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के तौर बीज निगम के उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार कुशवाहा शामिल थे।
रामलीला मंचन के अंतिम दिवस करीब 30 हजार से अधिक संख्या में लोग एकत्रित हुए। यहां रामलीला मंचन पर बीजेपी पदाधिकारियों का वर्चस्व देखने को मिले, बीजेपी के समर्थकों ने रामलीला मंच को घेर रखा था। इन बीजेपी पदाधिकारियों ने रामलीला मंच को अप्रत्यक्ष तौर पर राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया। हालांकि रामलीला का मंचन किया गया। मंचन के दौरान रामलीला मंच से अभिनय करने वाले कालाकारों ने कई बार बीजेपी के नाम का संबोधन किया। मामला यही तक नहीं है मंच से हास्य कलाकार ने यहां तक कहा- आप सभी भैय्या को देखना।
वहीं बीजेपी प्रत्याशी ने मंच से ऐसी कोई बात नहीं कही, जिससे ऐसा प्रत्तीत हुआकि वे बीजेपी के प्रत्याशी है या कोई राजनेता है। वे भगवान श्रीराम के आदर्श और भक्ति के भव में दिखे।
तीन सौ साल पुरानी श्रीरामलीला अब तक गैर राजनीति तौर पर होती आई है। इस रामलीला मंचन में नगर के हर व्यक्ति का भाव जुड़ा है। कई परिवार की तीन से चार पीढ़ियां इस रामलीला मंचन से सीधी जुड़ी हुई है। इस बार आदर्श आचार संहिता के बीच रामलीला मंचन किया गया। इस रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने श्रीरामलीला मंचन व रावण दहन कार्यक्रम को बीजेपी के रंग में रंग दिया। रामलीला मंच से आस्थावान दर्शकों को संबोधित करते हुए लहार विधानसभा के प्रभारी एवं बीज निगम के उपाध्यक्ष डॉ कुशवाहा ने धार्मिक आयोजन व दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी और अपने संबोधन में बीजेपी का समर्थन किए जाने की अप्रत्यक्ष तौर पर बात रखी।