जबलपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कल शाम तीन पत्ती चौक से हनुमानताल तक पैदल भ्रमण कर दशहरा चल समारोह एवं दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारी बाद में भटौली स्थित विसर्जन कुंड भी पहुँचे और यहाँ डयूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों एवं अधिकारियों से चर्चा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिये ।