BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2023, 12:42 pm
KHABAR : विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के मद्देनज़र कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, तैनात की एसएसटी चेकपोस्ट पर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नरसिंहपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के मद्देनज़र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने गोटेगाँव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों एवं यहाँ तैनात की गई एसएसटी चेकपोस्ट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियोंद्वय ने चेकपोस्ट धमना पर एसएसटी दल को सजगता के साथ यहाँ से गुजरने वाले छोटे बड़े वाहनों सहित मोटरसाइकिल की चेकिंग,इनका रिकॉर्ड रजिस्टर रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एसएसटी सतत रूप से संदिग्ध वाहनों पर तत्काल कार्रवाई कर उड़नदस्ता दल को सूचित करें।

घाट पिपरिया, करकबेल, झामर, सूरवारी, ठेमी एवं बम्होरी के मतदान केंद्रों में उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ जैसे व्हील चेयर, रैंप, पेयजल, विद्युत, शौचालय आदि के पुख़्ता इंतज़ाम रखने के निर्देश दिए। ज़िला स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर की विस्तृत जानकारी मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित करवायी जाये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से चर्चा भी की। उन्हें विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करने की समझाइश भी दी। इसके साथ ही मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियों का आयोजन करने के लिए भी यहाँ मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE