BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2023, 1:46 pm
KHABAR : दिव्यांग व्यक्तियों के सुगम मतदान के लिए मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाए, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

सागर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने सभी रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर को निर्देश दिए हैं कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों (पी.डब्ल्यू.डी) को सुगम मतदान अन्तर्गत मतदान केन्द्र पर आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निर्देश दिए गए हैं कि विकासखण्ड स्तर पर ऐसे मतदान केन्द्रों का चयन किया जाये जहाँ दिव्यांगजनों को सुगमता से मतदान करने के लिये विशेष व्यवस्थायें करने की आवश्यकता है। मतदान केन्द्रों में स्वयं सेवा संस्थाओं तथा अन्य इच्छुक व्यक्तियों के सहयोग से मतदाताओं के लिये व्हीलचेयर, वॉकर की सुविधा उपलब्ध कराई जाये। विगत निर्वाचन में व्हीलचेयर, वॉकर की व्यवस्था की गई थी। इन उपकरणों का पुनः आंकलन कर सुधार कार्य अथवा नवीन उपकरणों का क्रय किया जाये। इसके लिये मतदान केन्द्रवार ग्राम पंचायत / वार्डवार कार्यवार कार्ययोजना तैयार की जाये।
निर्वाचन आयोग सामान्य निर्देशों के अध्याधीन दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को मतदान केन्द्र तक ले जाने की व्यवस्था स्वयंसेवी व्यक्तियों के माध्यम से की जाती है । ऐसे मतदान केन्द्र जहाँ रैम्प नहीं है, वहाँ अस्थाई / स्थाई रैम्प की व्यवस्था की जाए। निर्वाचन आयोग के निर्देश है कि समस्त मतदान केन्द्रों पर यथा संभव स्थाई रैम्प बनवाये जायें ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE