मंदसौर। जिला मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार यादव ने बताया कि पटाखा विक्रेताओं के आतिशबाजी लायसेंस हेतु ऑनलाईन आवेदन जमा करने की सुविधा प्रारंभ की गई है। दीपावली त्यौहार के अवसर पर अस्थाई आतिशबाजी लायसेंस के लिए 29 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाईन http://services.mp.gov.in पर 500 रूपये का चालान जमा कर आवेदन कर सकते है। जिले में दीपावली पर्व के दौरान आतिशबाजी के विक्रय के लिए अस्थाई आतिशबाजी लायसेंस हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आतिशबाजी अनुज्ञप्तियों 15 दिवस की अवधि 1 नवंबर से 15 नवंबर 2023 तक के लिए प्रदाय की जावेगी।