रतलाम। मतदाताओं के लिए डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान के प्रयोजनार्थ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लक्षकार द्वारा विभिन्न विभागों के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी पदाभीहित किए गए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आनंद चंदेलकर नोडल अधिकारी रहेंगे। इसी प्रकार चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए अधीक्षक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय प्रदीप मिश्रा गृह विभाग अग्निशमन सेवाओं के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा तथा ऊर्जा विभाग के लिए अधीक्षण अभियंता विद्युत सुरेश चंद्र वर्मा नोडल अधिकारी रहेंगे।
विधानसभा निर्वाचन में मतदान के दिन ड्यूटी होने के कारण अपने संबंधित मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर मतदान करने में सक्षम नहीं होने वाले कार्मिकों को डाक मत पत्र की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। डाकपत्र के लिए निर्धारित प्रारूप 12 घर में आवेदन पत्र संबंधित रिटर्निग ऑफिसर को प्रस्तुत किया जाता है।मतदान केंद्र पर पहचान के लिए 12 दस्तावेज प्रयोग कर सकते हैंरतलाम 24 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार बताया गया कि निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्र पर मतदाताओं की पहचान के लिए 12 दस्तावेजों निर्धारित किये गए है। इन 12 दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज़ होने पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। इन दस्तावेजों के अंतर्गत आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, मनरेगा जॉब कार्ड, सर्विस पहचान पत्र, पासबुक, स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, पेंशन दस्तावेज व सरकारी पहचान पत्र को शामिल किए गए हैं। इनमें से कोई भी एक दस्तावेज़ होने पर आपको अपने मत का प्रयोग करने से कोई भी नहीं रोक सकता है, तो आओ हम सब मिलकर एक मजबूत लोकतंत्र को बनाने के लिए सभी मतदान करें।