BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2023, 7:04 pm
KHABAR : कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया चैक पोस्ट का निरीक्षण, मतदान केन्द्रों का भी लिया जायजा, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कन्याल तथा पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने आज जिले की सीमा पर स्थित एसएसटी चैक पोस्ट खातीखेड़ी जोड़ (अरण्डीया) एवं राघोखेड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएसटी टीम को जिले की सीमा से गुजरने वाले सभी वाहनों की गहन चैकिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न करवाने के लिए सीमा क्षेत्र में सभी आवंछित गतिविधियों की रोकथाम के लिए पैनी नजर रखी जाए एवं चैक पोस्ट पर गुजरने वाले वाहनों की अच्छी तरह से सूक्ष्मता के साथ चेकिंग कर, कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने एसएसटी टीम द्वारा संधारित किए जा रहे रिकार्ड का भी अवलोकन किया एवं अभी तक चैकिंग किए गए वाहनों की जानकारी भी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शासकीय उत्कृष्ट उमावि पोलायकला, शासकीय उत्कृष्ट उमावि कालापीपल एवं शासकीय उमावि बेहरावल के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर व्यवस्था सम्बंधी निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कन्याल ने शासकीय उमावि बेहरावल में मतदान केंद्र क्रमांक 40, 41, 42, 43, 44, 45 को आदर्श मतदान केंद्र बनाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार भी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE