मंदसौर। कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार यादव ने मप्र राज्य लोक शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के एक आदतन अपराधी को जिला बदर किया गया है।
कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आदतन अपराधी नितेश पिता जगदीश बांछड़ा निवासी निरधारी थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर को जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने आदेशित किया है कि ये जिला बदर अवधि में मंदसौर जिले की राजस्व सीमा के साथ ही नीमच, रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा और शाजापुर जिले की राजस्व सीमा में बगैर अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकेगा।