झाबुआ। भारत निर्वाचन आयोग के विधानसभा निर्वाचन 2023 के घोषित कार्यक्रम अनुसार नाम निर्देशन प्रक्रिया विजयादशमी के अवकाश पश्चात बुधवार को पुनः प्रारंभ हुई।
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नाम निर्देशन प्राप्ति की स्थिति 193- झाबुआ में कुल 01 अभ्यार्थी द्वारा नाम निर्देशन जमा किया गया जिसमे धनसिंह बारिया द्वारा निर्दलीय नाम निर्देशन जमा किया गया। 194- थांदला में नाम निर्देशन प्राप्ति निरंक रही, इसी प्रकार 195- पेटलावद में कुल 1 अभ्यर्थी जिसमे बसपा से रामचंद्र सोलंकी द्वारा नाम निर्देशन जमा किया गया।
बुधवार के दिन जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल नाम निर्देशन जमा किए जाने की संख्या 2 रही वहीं नाम निर्देशन प्राप्त करने वाले अभ्यार्थियों में विधानसभा झाबुआ से 3, थांदला से 6 एवं पेटलावद में किसी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन प्राप्त नहीं किया गया।